फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Administration will make traders purchase peanuts if ID is not opened

Lalitpur News: आईडी नहीं खुलने पर प्रशासन व्यापारियों से कराएगा मूंगफली खरीद

Mon, 30 Dec 2024 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Administration will make traders purchase peanuts if ID is not opened
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्पादन से अधिक खरीद होने पर क्रय केंद्र बंद होने के बाद वहां इंतजार कर रहे किसानों की मूंगफली को प्रशासन ने तुलाई करके सशर्त सुरक्षित रखवा लिया था। अब ऐसे में आईडी नहीं खुलने पर प्रशासन व्यापारियों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की दर पर ही उन किसानों की मूंगफली खरीद की तैयारी करा रहा है।
जिले में गल्ला मंडियों में उत्पादन से काफी अधिक मूंगफली की आवक होने और उसके बाद क्रय केंद्रों पर खरीद होने के बाद जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों को बंद करा दिया था। अमरपुर मंडी, थनवारा समेत कई क्रय केंद्रों पर किसान अपनी मूंगफली लेकर कई दिनों से तुलाई के इंतजार में खड़े हुए थे। जिलाधिकारी ने ऐसे किसानों को क्रय केंद्र खुलने पर उनकी खरीद कराने की बात कही थी। इसके तीन दिन बाद क्रय केंद्रों पर ठहरे किसानों की मूंगफली की तुलाई कराकर उसे सुरक्षित तो रखवा लिया गया, लेकिन अब तक किसानों की मूंगफली का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा क्रय केंद्र बंद होने पर वहां पहले से ठहरे ऐसे किसानों की मूंगफली का निस्तारण कराने के लिए व्यापारियों के माध्यम से निर्धारित एमएसपी मूल्य पर ही खरीद कराने पर मंथन किया जा रहा है। यदि आईडी नहीं खुलती है तो प्रशासन द्वारा व्यापारियों से खरीदा कराएगा। हालांकि क्रय केंद्र बंद होने के बाद अब तक आईडी नहीं खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed