{"_id":"65f7549dd47e15cfa40f2da8","slug":"administration-prepared-action-plan-to-increase-voting-percentage-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-111986-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रशासन ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तैयार की कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रशासन ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तैयार की कार्ययोजना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिन बूथों पर पिछले चुनावों में कम मतदान हुआ है, वहां लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर तैयार किया गया है।
लोकसभा के पिछले चुनाव में 85 प्रतिशत मतदान वाले बूथों को सौ प्रतिशत तक ले जाने के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र के दस-दस बूथों का चयन किया गया है। इन बूथों पर वालंटियर लगाकर व अन्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे वहां मतदान प्रतिशत शत प्रतिशत तक पहुंचाया जा सके। वहीं, पिछले चुनाव में जहां पचास प्रतिशत के आसपास व उससे कम मतदान हुआ था, ऐसे 50-50 बूथों का चयन किया गया है। यहां वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां लोकसभा चुनाव के लिए 749 मतदेय स्थलों पर 1056 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 368 मतदेय स्थल व 538 मतदान केंद्र एवं महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 381 मतदेय स्थल पर 518 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 9 लाख 50 हजार 593 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे।