फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Administration in action: Instructions to supply water through new lines within 15 days

एक्शन में प्रशासन : 15 दिन में नई लाइनों से जलापूर्ति करने के निर्देश

Sat, 18 Apr 2026 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Administration in action: Instructions to supply water through new lines within 15 days
- एडीएम नमामि गंगे ने परखी योजनाओं की हकीकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बढ़ती गर्मी और लगातार गिरते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के नेतृत्व में नगर की जल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एडीएम नमामि गंगे संजय मिश्रा ने डोंटाघाट स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट पर बनाए जा रहे, आधुनिक सीडब्ल्यूआर की प्रगति का जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए उपयोग में लाई जा रही फिटकरी और एलम की उपलब्धता और उसकी गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान एडीएम नमामि गंगे ने नई लाइन से शहर में 15 दिनों जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। साथ लेड़ियापुरा नवनिर्मित टंकी का कार्य पूर्ण करते हुए 15 दिन अंदर सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

---------------------
शहर की पेयजल आपूर्ति की यह स्थिति
प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति - 46 एमएलडी
शहरी जनसंख्या - 1.74 लाख
नलकूप - 07
ओपन वेल - 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed