{"_id":"5f10a78f8ebc3e63ca4d9fcd","slug":"administration-failed-in-water-supply-lalitpur-news-jhs1717055144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की जलापूर्ति सुचारू बनाने में नाकाम जल संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की जलापूर्ति सुचारू बनाने में नाकाम जल संस्थान
विज्ञापन
टैक्सी से पानी ढोते लोग
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर की जलापूर्ति सुचारु बनाने में जल संस्थान नाकाम हो रहा है। वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा सहित लोअर जोन के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा रहा है। कोई साइकिल, टैक्सी तो कोई हाथ ठेला पर कुप्पा रखकर पानी ढो रहा है। इससे पेयजल की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कई दिनों से मोहल्ला चौबयाना, पुरानी बजरिया, महावीरपुरा, सरदारपुरा, विष्णुपुरा, पठापुरा में पेयजल की समस्या बनी हुई है। वहीं, वार्ड नंबर एक सलिद्दनपुरा में भी पेयजल संकट गहरा रहा है। यहां अनेक गलियों मेें कई माह से पाइप लाइनों के माध्यम से नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण मोहल्लेवासियों को हैंडपंप से पानी भरने में अपना पसीना बहाना पड़ रहा है। कोई हाथठेला पर कुप्पा रखकर हैंडपंप से पानी भरकर ला रहा है तो कोई साइकिल पर पानी के कुप्पा बांधकर ला रहा है। किसी ने टैक्सी का सहारा लिया है। छोटे बच्चे भी तपती धूप में नंगे पांव चलकर अपने हाथों में पानी के डिब्बा लेकर पानी भर रहे हैं। पूर्व में वार्डवासियों ने जल संस्थान के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी सिद्दनपुरा वार्ड नंबर एक की समस्या की अनदेखी की जा रही है। यदि विभागीय अफसर निरीक्षण को भी आते हैं तो वे केवल आश्वासन देकर निकल जाते हैं। कई लोगों ने अपने घरों में पाइप लाइन से नलों के अवैध कनेक्शन करा लिए हैं।
यही नहीं, अधिकतर घरों में नलों में टोंटी नहीं लगी है। इसके अलावा हैंडपंपों का बुरा हाल है। कई हैंडपंप कामचलाऊ स्थिति में पानी दे रहे हैं। मरम्मत के अभाव में कुछ हैंडपंप कभी भी खराब हो सकते हैं। विभागीय कर्मचारी भी इससे मुंह फेर रहे हैं। यदि ऐसे ही हालात बने रहेंगे तो भविष्य में पेयजल समस्या का संभालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
सिद्दनपुरा में पेयजल समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। पूर्व से ही वार्डवासियों द्वारा जलसंस्थान के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन विभागीय अफसर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और न ही निरीक्षण कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद क्षेत्रवासियों को आश्वासन ही हाथ लगता है।
- गोविंद सिंह
वार्ड में ट्यूबवेल लगा हुआ है, लेकिन इससे अनेक टैंकर भरे जाते हैं। इस कारण टौरिया माता मंदिर के आसपास क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पूरी गर्मी के सीजन में इस क्षेत्र के लोग पेयजल की समस्या से जूझते रहे, लेकिन कोई भी अधिकारी देखने के लिए नहीं आया।
- नत्थू
सिद्दनपुरा की कई गलियों में पेयजल का भीषण संकट देखा जा सकता है। इसकी वजह कई हैंडपंप खराब होने की स्थिति में हैं। तमाम हैंडपंपों में कोई न कोई कमी बनी हुई है। कभी- कभार ही जल संस्थान के कर्मी खराब हैंडपंप सुधारने पहुंचते हैं। - हेमलता
कुछ हैंडपंप ऐसे हैं, जो किसी भी समय खराब हो सकते हैं। विभागीय कर्मियों को इसकी सूचना दी जाती है, लेकिन वे खराब हैंडपंपों को ठीक करने में टाला-मटोली करते हैं। इससे पेयजल संकट का समाधान नहीं हो पा रहा है।
- राजा बेटी
कई घरों में अवैध कनेक्शन जोड़े गए हैं, कहीं एक कनेक्शन पर दो नल हैं और अधिकांश घरों मे नलों में टोंटी ही नहीं लगी है। इससे काफी पानी बर्बाद होता है। ऐसी स्थिति में किसी भी समस्या का समाधान होना असंभव है। मोहल्ले में नलों से पानी आना तो दूर की बात है, हैंडपंपों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है।
- राज रैकवार
लोअर जोन की जलापूर्ति को दुरुस्त कर लिया गया है। मोहल्ला सिद्दनपुरा की पेयजल समस्या की हकीकत जानने के लिए अवर अभियंता को मौके पर भेजा जाएगा और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

साइकिल पर पानी के कुप्पे लादकर ले जाता युवक- फोटो : LALITPUR

हैंडपंप से पानी भरती महिला- फोटो : LALITPUR