फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Adjusted performance of teachers by Monday

समायोजित शिक्षकों का प्रदर्शन अब सोमवार से

Sun, 15 Nov 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Adjusted performance of teachers by Monday
ललितपुर। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक और शिक्षामित्र संघ के बैनर तले समायोजित शिक्षकों ने लेखाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि अवशेष देयकों के भुगतान में रोडे़े अटकाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षामित्रों ने सोमवार से प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


कंपनी बाग में दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित बैठक के दौरान शिक्षामित्रों का एरियर व मानदेय का भुगतान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया। मंडल अध्यक्ष झांसी नंदराम यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने न तो वेतन और न ही भुगतान रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी शिक्षामित्रों को मानदेय व समायोजित शिक्षकों को देयक भुगतान के लिए भटकना पड़ रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बीएसए कार्यालय ने देयक भुगतान के लिए बिल भी लेखा कार्यालय में भेज दिए हैं। लेकिन, किसी देयक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जब इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बातचीत की जाती है तो उन्हें बिल नहीं मिलने का कारण बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक उपरांत उपजिलाधिकारी सदर के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अवधेश निगम को सौंपा। शिक्षामित्रों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 16 नवंबर से बीएसए कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा।


इस मौके पर राघवेंद्र यादव, नीलम रिछारिया, कांशीराम, राजकुमार झा, उर्मिला झा, वीएम दुबे, राजेश निरंजन, सिकंदर यादव, राजेंद्र यादव, माधौ निरंजन, रेखा रानी, राजकुमार झा, रामकिशन, हरिदास, माधव सिंह आदि शामिल रहे। इससे पहले संगठन ने शनिवार से प्रदर्शन की घोषणा की थी। लेकिन, कार्यालयों में अवकाश होने के कारण अब इसे सोमवार से कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed