फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   acuse held

मुनीम लूट कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2016 01:19 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 13 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
acuse held
कैद - फोटो : demo pic
तालबेहट (ललितपुर)। पिछले दिनों झांसी के मुनीम अजय शर्मा के साथ हुई 80 हजार रुपये की लूट के एक और आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूट में शामिल बाइक और पांच हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कस्बे में 17 मई को दोपहर में तीन बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम अजय शर्मा को तमंचे के बल पर लूट लिया था। बदमाश उसके पास से दुकानदारों से उगाही के लगभग 80 हजार रुपये लूटने में सफल हो गए थे। पुलिस ने इस कांड का पिछले दिनों खुलासा कर दिया था और इस कांड में शामिल तीन लुटेरों में से एक लुटेरे और एक अन्य युवक को जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने इस कांड के दूसरे आरोपी मझले राजा उर्फ कृष्णपाल सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी बलरगुवा थाना पूराकलां को टेकरी के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से लूट के पांच हजार एक सौ पचास रुपये तथा लूट में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि लूट में प्रयुक्त बाइक भूटा सिंह पुत्र जाहर सिंह निवासी हसगुवा की है। जिसे आरोपी लूट करने की बात कह कर लेकर आए थे। इस आधार पर पुलिस भूटा सिंह की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed