{"_id":"63766f176ad7f9228330bd25","slug":"action-wrong-without-giving-notice-in-inspection-neeraj-lalitpur-news-jhs2331337129","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में नोटिस दिए बिना कार्रवाई गलत : नीरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में नोटिस दिए बिना कार्रवाई गलत : नीरज
विज्ञापन
ललितपुर। जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ संगठन को मजबूत बनाने एवं संगठन का विस्तार करने के लिए ब्लॉक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। ब्लॉक इकाइयों की प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाएगी। यह बातें जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार चतुर्वेदी ने अपने पर बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी स्कूल के निरीक्षण में बिना स्पष्टीकरण दिए शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई कर रहे हैं जो तत्काल बंद होनी चाहिए, इसका सदस्यों ने समर्थन किया। सदस्यों ने विद्यालय में उपलब्ध पेयजल की विभाग द्वारा नियमित जांच कराई कराने की मांग की गई।
मंडलीय उपाध्यक्ष बसंत जैन ने कहा कि शिक्षकों का विद्यालय संचालन एवं सूचनाओं के आदान प्रदान करने में व्यक्तिगत मोबाइल का प्रयोग और शिक्षकों को बिना प्रशिक्षण एवं संसाधन के कंप्यूटर कार्यों को विभागीय कार्यवाही का भय दिखाकर कंप्यूटर कार्यों को संपन्न कराया जा रहा है। कायाकल्प से संतृप्त विद्यालयों को सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा उचित प्रबंध किए जाएं। विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के तहत फल, दूध वितरण एवं कन्वर्जन कॉस्ट को महंगाई के अनुपात में नियमित ससमय बढ़ाया जाए। इस मौके पर प्रदीप सोनी,रमेश कुमार रजक,वेद राम प्रजापति, नारायण दास( महामंत्री) राजीव बाजपेयी संजीव त्रिपाठी, शैलेंद्र रावत, बसंत जैन कमलाकांत राही,राजपाल सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।