फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Action will be taken against those who violate the code of conduct: District Election Officer

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई: जिला निर्वाचन अधिकारी

Sun, 17 Mar 2024 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who violate the code of conduct: District Election Officer
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह शनिवार को पत्रकारों से रूबरू हुए और चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल से नामांकन बिक्री व जमा करने की प्रकिया प्रारंभ कर दी जाएगी। तीन मई को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि होगी। नामांकन पत्रों की जांच चार मई को होगी, नामांकन वापसी की अंतिम तारीख छह मई होगी, 20 मई को मतदान होगा। चार जून को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम के संबंध में कोई भी दुविधा हो तो उसका समाधान निर्वाचन विभाग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी भ्रामक खबर आती है तो उसकी पुष्टि जनपद स्तर के अधिकारियों से करने के बाद ही प्रकाशित करें। जनता के बीच में कोई भ्रामक खबर न पहुंचे। सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों पर नजर रखने के लिए सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि चुनाव को लेकर जनपद की सभी सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। साथ ही मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर कुछ चेकपोस्ट तैयार किए गए हैं। मध्य प्रदेश से जनपद में प्रवेश करने वाले जंगली व नदियों के रास्तों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed