फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Action will be taken against the overpricing of fertilizers.

Lalitpur News: खाद की ओवर रेटिंग पर होगी कार्रवाई

Sat, 12 Sep 2026 01:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the overpricing of fertilizers.
ललितपुर। रबी के सीजन में किसानों को निर्धारित दर पर सुगमता के साथ उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को जिला के आपूर्तिकर्ता उर्वरक कंपनी के प्रतिनिधियों व थोक उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने बैठक में थोक उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि जनपद के फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरकों की आपूर्ति निर्धारित दर पर करें और किसी प्रकार के अन्य उत्पादों की टैगिंग न की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ओवर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फुटकर उर्वरक विक्रेताओं एवं समस्त साधन सहकारी समिति के सचिवों को निर्देशित किया कि उर्वरकों का विक्रय कृषित भूमि के आधार पर संतुलित मात्रा में एवं निर्धारित दरों पर उर्वरकों का विक्रय करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed