फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Action over rate tax taken

ओवररेट से वसूली होने पर होगी कार्रवाई

Fri, 26 Jun 2020 10:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Action over rate tax taken
ललितपुर। जिला पंचायत द्वारा वाहनों के प्रवेशकर/ तहबाजारी की वसूली की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। यदि इन दरों से अधिक पर वसूली होती है तो ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत से प्रवेशकर/ तहबाजारी वर्ष 2020- 21 का ठेका ई- टेंडर के माध्यम से हो गया है। यह ठेका हरगोविंद ठेकेदार को प्राप्त हुआ है। ठेकेदार को निर्धारित कार्यस्थल व निर्धारित वस्तुओं से लदे वाहनों से निर्धारित दरों पर वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। वसूली के लिए निर्धारित स्थल बेतवा नदी पर झरर घाट, चंदेरी रोड पर राजघाट, सौजना रोड पर ग्राम सौजना, सागर रोड पर अमझरा घाटी, टीकमगढ़ रोड पर टीकमगढ़- बानपुर मार्ग पर, मदनपुर में ग्राम ददनपुर, टीकमगढ़ रोड पर ग्राम निवासी, देवगढ़ रोड पर नगर पालिका परिषद की सीमा के बाहर वसूली स्थल निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

तहबाजारी की वसूली दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं। इसमें ईंट/ गिट्टी ले जाने वाले ट्रक से दो सौ रुपये प्रति ट्रक, ईंट/ गिट्टी ले जाने वाले ट्रैक्टर- ट्राली से डेढ़ सौ रुपये प्रति ट्रैक्टर - ट्राली, ईंट/ गिट्टी ले जाने वाली बैलगाड़ी से प्रति बैल्गाड़ी पचास रुपये, चूना/ टाइल्स/ खपरा/ सुर्खी ले जाने वाले ट्रक से सौ रुपये प्रति ट्रक, चूना/ टाइल्स/ खपरा/ सुर्खी ले जाने वाले ट्रैक्टर - ट्राली से पचास रुपये प्रति ट्रैक्टर- ट्राली, चूना/ टाइल्स/ खपरा/ सुर्खी ले जाने वाली बैल्गाड़ी से पचास रुपये प्रति बैलगाड़ी, मकराना/ कोटा स्टोन ले जाने ट्रक से तीन सौ रुपये प्रति ट्रक, मकराना/ कोटा स्टोन ले जाने वाले ट्रैक्टर- ट्राली से प्रति ट्रैक्टर- ट्राली दो सौ रुपये, मकराना/ कोटा स्टोन ले जाने वाली बैलगाड़ी से सौ रुपये प्रति बैलगाड़ी और पशुओं से भरा चार पहिया वाहन ले जाने पर दो सौ रुपये प्रति वाहन तहबाजारी वसूली शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत की प्रवेशकर/ तहबाजारी की वसूली दरें निर्धारित हैं। यदि ठेकेदार गलत तरीके से वसूली करता है तो इसकी सूचना दें, ताकि ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा सके।
- संतोष कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed