फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Action against nine BLOs for laxity in verification

Lalitpur News: सत्यापन करने में ढिलाई पर नौ बीएलओ पर कार्रवाई

Mon, 02 Sep 2024 04:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Action against nine BLOs for laxity in verification
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। निर्वाचक नामावलियों का डोर टू डोर सत्यापन में शून्य प्रगति वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी ने पत्र लिखा है। इन सभी नौ बीएलओ के मानदेय व वार्षिक वेतन वृद्धि रोकते हुए अवगत कराने को कहा है।

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का सत्यापन ललितपुर और महरौनी विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। 20 अगस्त से चल रहे डोर टू डोर अभियान में बीएलओ द्वारा वोटर लिस्ट में अंकित मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इसका ऑनलाइन पर्यवेक्षण निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा है। महरौनी क्षेत्र में चल रहे सत्यापन की प्रगति 30 अगस्त को उपजिलाधिकारी महरौनी ने देखी तो सात बीएलओ का काम शून्य पाया गया। इन बीएलओ को चेताया भी गया था, लेकिन वह सुधरे नहीं। लापरवाही बरतने वाले शिक्षामित्र राय सिंह, सहायक अध्यापक मनोहर लाल, विनोद कुमार, शिक्षामित्र देवकुंवर, अंकित कुमार, सहायक अध्यापक निशांत साहू, राजनारायण, शिक्षामित्र शोभाराम, सहायक अध्यापक कनईलाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम महरौनी ने बीएसए को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

----------
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के काम में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा गया है।
राजबहादुर, उपजिलाधिकारी महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed