फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Act like you want to be in your life

Lalitpur News: जैसा बनना चाहते हैं वैसा व्यवहार जीवन में लाएं

Sun, 23 Mar 2025 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Act like you want to be in your life
बांसी (ललितपुर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा में आध्यात्मिक महिला सशक्तिकरण एवं दिव्य अलौकिक समर्पण सम्मान समारोह मनाया गया। इसमें महिला संत को सम्मानित किया गया और आध्यात्म की अलौकिकता एवं संस्कारों का महत्व बताया।
विज्ञापन

बीके राजयोगिनी चित्ररेखा ने कहा कि नारी परिवार की धुरी है। वह घर को स्वर्ग बनाने वाली और बच्चों को सुसंस्कारित करने वाली है। आदिकाल से नारी पूज्यनीय और वंदनीय रही है। ब्रह्माकुमारी मायारानी ने कहा कि कर्मयोगी जीवन का सच्चा अर्थ यही है कि ईश्वर के प्रति आस्था व समर्पण भाव रखें। परमात्मा सभी के सर्व मानसिक बोझ उठाने के लिए तैयार है, सिर्फ आवश्यकता है समर्पण भाव की। इस अवसर पर बीके प्रीति सहित सभी ने राजयोगिनी मायारानी को समर्पण दिवस की बधाइयां दीं। इस दौरान यहां राजयोग का अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम में बीके गीता, बीके रूबी, निशा, बीके पूजा, बीके शिवानी, पूर्व प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद गुप्ता,रामस्वरूप साहू आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed