फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accused of threatening to make the objectionable photo viral

Lalitpur News: आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप

Fri, 06 Jan 2023 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to make the objectionable photo viral
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि बीते तीन जनवरी को दोपहर में वह आरएमवी कॉलोनी के पास बैठक से वापस लौट रही थी तो एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने उसकी गाड़ी में जबरन अपनी पत्नी को बैठा दिया और बाइपास तक छोड़ने के लिए कहा। जिस पर उसने उसकी पत्नी को बाईपास तक छोड़ दिया। व्यक्ति भी पीछे से वहां आ गया और उसने व उसकी पत्नी ने उसके साथ गाली गलौज कर अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह किसी प्रकार अपने वकील के पास गई तो वहां भी युवक पहुंच गया और जबरन डरा धमकाकर राजीनामा पर हस्ताक्षर करा लिए। राजीनामा के बाद भी युवक उसके साथ मारपीट करने लगा और उसकी स्कूटी में भी तोड़फोड़ कर दी। आरोप लगाया कि व्यक्ति उसे एक वर्ष से परेशान कर रहा है। उसका पति एक वर्ष से काम के सिलसिले में गांव में रहता है। वह बच्चों के साथ अकेली घर पर रहती है। आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति के पास उसकी कुछ तस्वीरें हैं। वह उसे एक वर्ष से ब्लैकमेल करके अपने घर बुलाकर जबरन यौन शोषण करता है। मना करने पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता है। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed