{"_id":"5e7902578ebc3e6fea5a4da1","slug":"accused-gun-fire-from-thief-of-fish-lalitpur-news-jhs163153949","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली चोर समझकर बंदूक से फायर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली चोर समझकर बंदूक से फायर करने का आरोप
विज्ञापन
कारतूस दिखाते ग्रामीण
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम जमालपुर में शहजाद बांध के पानी से फसलों की सिंचाई के दौरान मछली ठेकेदारों पर किसानों को मछली चोर समझकर बंदूक से फायर करने का आरोप लगाया है। किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम हर्षपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि वह शहजाद बांध से अपनी फसल की सिंचाई करने के लिए इंजन व मोटर आदि चला रहे थे। 22 मार्च की रात्रि को करीब बारह बजे शहजाद बांध में मछली ठेका लिए कुछ लोगों ने उन किसानों को मछली चोर समझकर बिना सोचे समझे व बिना बात किए ही उन पर बंदूक चला दी। फायर होने के कारण मोहन पुत्र छित्ते बचाव में घायल हो गया और ठेकेदार सहित अन्य लोगों ने फायरिंग की, जिससे गांव में दहशत बनी हुई है। रात में ही लोग पुलिस चौकी गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फायर करने के बाद उन्हें वहां से एक कारतूस भी मिला, जो वह साथ में लेकर आए हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर मोहन, सुनील, देवेंद्र, अजय, जगदीश, चंद्रभान, सुरेश, रोहित आदि के हस्ताक्षर हैं।