{"_id":"67b0d7099f02ce87f600b4b3","slug":"accused-caught-by-police-two-stolen-bikes-recovered-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-129714-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी चोरी की दो बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी चोरी की दो बाइक बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चोरी की दो बाइक और एक मोबाइल के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया।
कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह टीम के साथ शनिवार को क्षेत्र भ्रमण पर थे। मुखबिर की सूचना पर हवाई पट्टी वाले रास्ते के पास से मुन्नू उर्फ शिशुपाल निवासी ग्राम खेराडांग थाना बार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद की। चोरी का एक मोबाइल भी मिला। आरोपी ने बताया कि उक्त दोनों बाइक उसने विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की थी। वह बाइक बेचने की फिराक में था कि पुलिस ने पकड़ लिया।
पेशेवर है आरोपी : पुलिस के अनुसार आरोपी मुन्नू उर्फ शिशुपाल पेशेवर बदमाश है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ अंतर्गत थाना मोहनगढ़, दिगौड़ा में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जनपद के थाना बार, कोतवाली सदर, कोतवाली तालबेहट, पूराकलां में हत्या, मारपीट, लूट, चोरी के डेढ़ दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने उस पर गुंडा, मिनी गुंडा, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। े