फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accusation of kidnapping daughter and taking her hostage

Lalitpur News: पुत्री का अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप

Mon, 29 Jul 2024 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Accusation of kidnapping daughter and taking her hostage
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत एक ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 26 जुलाई की सुबह उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। तभी एक युवक अपने साथी के घर आया और उसकी पुत्री को डरा-धमकाकर, भयभीत कर अपहरण कर ले गया।
विज्ञापन

पत्र में बताया कि घटना की शिकायत पुलिस से की। 27 जुलाई को जानकारी मिली कि पुत्री बबीना के पास है। रिश्तेदारों को लेकर बबीना पहुंचा तो यहां एक कमरे में पुत्री को आरोपी बंधक बनाकर रखे थे। सूचना थाना बार प्रभारी को दी तो वह लड़की और आरोपियों को पकड़कर थाना ले आने की बात कही। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक आरोपी भाग निकला। जबकि, दूसरे को पकड़ लिया। आरोपी को पकड़कर बार पुलिस के पास ले जा रहे थे। तभी तालबेहट पेट्रोल पंप के पास डायल-112 पुलिस बाइक से आरोपी को यह कहते हुए उतार लिया कि वह बार पुलिस को सौंप देंगे। पत्र में पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस पर आरोपी को भगा देने और पुत्री को थाना में बंद करने के आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed