फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accusation of breaking into a house and stealing cash and jewelry.

Lalitpur News: घर में घुसकर नकदी और जेवरात चुरा ले जाने का आरोप

Fri, 31 Jul 2026 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Accusation of breaking into a house and stealing cash and jewelry.
ललितपुर। थाना बार के ग्राम चंदावली निवासी पार्वती ने थाना बार प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि 24 जुलाई को वह खेत पर भैंसें चराने गई थी। उसका पति काम से ललितपुर गया था और बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गांव के युवक ने उसके घर के ताले तोड़ डाले और अंदर घुसकर यहां रखे दस हजार रुपये नकद, 100 ग्राम चांदी की पायल, 5 ग्राम की सोने की अंगूठी चोरी कर ली। इसी दौरान उसकी 12 वर्षीय नातनी आकांक्षा स्कूल से लौटी और घर में गई तो आरोपी चोर पीछे के गेट से भाग गए । घटना की जानकारी उसने उन लोगों को दी। तब वे लोग आरोपी युवक के घर उलाहना देने और चुराए गए सामान वापस मांगने के लिए गए। यहां आरोपी के परिजनों ने कहा कि उनको उससे कोई मतलब नहीं है, वह जो कार्रवाई करना चाहें करें। इस दौरान आरोपी को पता चला तो वह रात करीब 11 बजे कुल्हाड़ी लेकर उसके घर आया और गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed