फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accident in lalitpur seven people injured for Taxi

टैक्सी पलटने से सात लोग घायल

Thu, 12 Dec 2019 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accident in lalitpur seven people injured for Taxi
तालबेहट। क्षेत्र में सवारियों से भरी एक टैक्सी चालक की लापरवाही व तेज गति से चलाने के कारण टैक्सी अदरक मंडी के समीप पलट गई, जिसमें सवार सात लोग घायल हो गए। इसमें एक सवारी की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब 11 बजे एक टैक्सी सवारियां लेकर बांसी की ओर जा तेज गति से जा रही थी, तभी अदरक मंडी के समीप वह पलट गई, जिससे मौके पर चीख - पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में भगवती (50) पुत्र मुन्ना निवासी थानागांव, साहिल (19) पुत्र संतोष, आरती (18) पुत्री शोभाराम, संगीता (18) पुत्री महेश समस्त निवासीगण मोहल्ला चौबयाना तालबेहट, सुरेश (55) पुत्र जुगल, पुनीत (19) पुत्र रामनाथ निवासीगण ग्राम तेरई और शारदा (38) पत्नी सुरेश निवासी ग्राम सुुनौरा शामिल हैं। संगीता की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed