फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accident a people dead

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल

Sun, 23 Feb 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accident a people dead
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत राजघाट के पास पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार अपनी बुआ की लड़की को शादी में मिली बाइक देने गुना जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढ़वार निवासी सलमान खान (30) पुत्र नसीम खां दिल्ली में मजदूरी करता था। बीते रोज शुक्रवार को बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। शादी के बाद बारात गुना लौट गई। दूल्हा पक्ष की ओर से शनिवार को मध्य प्रदेश के गुना में रिसेप्शन था, जिसमें शामिल होने के लिए सलमान अपने चचेरे भाई जाफिर पुत्र (18) पुत्र इस्लाम खां के साथ गुना जा रहा था। चूंकि दहेज में दी गई मोटरसाइकिल भी बुआ की लड़की के यहां पहुंचानी थी, इसलिए दोनों दहेज की मोटरसाइकिल से ही रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शनिवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे गुना जाने को रवाना हुए। अभी दोनों बाइक से राजघाट के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने की मदद से 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में उपचार को ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सलमान खान को मृत घोषित कर दिया। जबकि, चचेरे भाई जाफिर का उपचार चल रहा है। जानकारी मिलने पर जिला चिकित्सालय में परिजनों व रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed