{"_id":"584c5a7f4f1c1b732a44a20f","slug":"acceptance-letter-distributed-to-797-beneficiaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"797 लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
797 लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
mony, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब परिवार की पुत्रियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार बीस हजार रुपए अनुदान राशि देने की योजना चला रही है। इस योजना के तहत जनपद की विभिन्न वर्गों से कुल 797 लाभार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों द्वारा सार्वजनिक मंच से स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार की उपस्थिति में किया गया। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवार की पुत्रियों की शादी के अनुदान राशि देने समेत गरीब व जनता के हित में तमाम योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे जनता को काफी सहायता मिली है। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग की 400 लाभार्थियों, सामान्य वर्ग की 100 लाभार्थियों, पिछड़ा वर्ग की 235 लाभार्थियों व अल्पसंख्यक वर्ग की 62 लाभार्थियों को योजना के तहत विवाह में अनुदान राशि का लाभ लेने के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।