{"_id":"64594d3e844f90ddd6021544","slug":"ac-fails-of-trains-passengers-are-facing-heat-lalitpur-news-c-11-1-jhs1006-91295-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रेनों के एसी फेल, यात्री गर्मी रहे झेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रेनों के एसी फेल, यात्री गर्मी रहे झेल
विज्ञापन
झांसी। गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में एसी फेल हो रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि ट्रेन में एसी काम न करने और कूलिंग कम होने की रोज करीब 10 शिकायतें अफसरों के पास पहुंच रही हैं। वहीं ट्रेनों में पानी न आने और गंदगी के भी मामले बढ़ रहे हैं।
गर्मियों में तमाम यात्री ट्रेनों में वातानुकूलित कोच में यात्रा करते हैं। हर ट्रेन में सामान्यत: पांच कोच एसी होते हैं। इसके एवज में यात्रियाें से शुल्क भी अधिक वसूला जाता है। मगर गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में एसी काम नहीं कर रहे हैं। सोमवार को ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी के कोच नंबर बी 1 का एसी कूलिंग कम कर रहा था। यात्री आदित्य राजपूत की शिकायत पर झांसी स्टेशन पर एसी ठीक कराया गया। इसी तरह झांसी मंडल की ट्रेन संख्या 22193 दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस का बी 1 कोच का एसी नहीं चल रहा था। रविवार रात को ट्रेन संख्या 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस के कोच संख्या एचए 1 में एसी खराब हो गया। यात्री विजय सैनी की शिकायत पर झांसी स्टेशन पर एसी ठीक हुआ। इस दौरान आगरा से लेकर झांसी तक यात्री गर्मी से परेशान रहे।
इसके अलावा समता एक्सप्रेस के कोच संख्या एस 1 में पंखे नहीं चलने की शिकायत मिली। अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर पंखे चलवाए । अन्य ट्रेनों में भी एसी खराब होने के मामले सामने आए। अफसरों के मुताबिक ट्रेनों में एसी की कूलिंग कम होने और खराब होने की शिकायत पर तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
गंदगी से परेशान हाे रहे यात्री
ट्रेनों में गंदगी और पानी न आने से भी यात्रियों की दिक्कत बढ़ रही है। सोमवार को ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस के एस वन कोच में गंदगी का आलम था। इसके चलते यात्रियाें को दिक्कत हुई। ट्रेन संख्या 20103 गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच में पानी नहीं आने के चलते यात्रियों को दिक्कत हुई। कई यात्री ट्रेन में टॉयलेट नहीं जा सके।
झांसी मंडल से चलने वाली ट्रेनों के एसी सही काम कर रहे हैं। ट्रेन चलने से पहले एसी चेक किया जाता है। जिन ट्रेनों में एसी खराब होने या कूलिंग कम होने की शिकायत मिलती है, उसका तत्काल निस्तारण कराया जाता है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ