फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Aartio pits turned into office route

गड्ढों में बदल गया एआरटीओ कार्यालय मार्ग

Wed, 13 Jul 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Aartio pits turned into office route
arto road, lalitpur news - फोटो : amar ujala, jhansi news
ललितपुर। एआरटीओ कार्यालय जाने वाले मार्ग पर चलना खतरनाक हो गया है। मुख्य मार्ग से कार्यालय तक जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, लेकिन इस मार्ग की मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे कार्यालय आने- जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय जाने वाले वाहन स्वामी सोच- समझ कर या फिर बहुत जरूरी काम होने पर ही कार्यालय का रुख करते हैं। इसकी वजह कार्यालय तक जाने वाली करीब एक किमी लंबी सड़क गड्ढों में बदल गई है। कार्यालय जाने के लिए झांसी रोड स्थित मुख्य सड़क से नहर वाली सड़क पर जाना होता है। लेकिन, नहर किनारे वाली सड़क की वर्षों से मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे एआरटीओ कार्यालय, शिक्षण संस्थान और गैस एजेंसी जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


रही- सही कसर बरसात ने पूरी कर दी है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण पूरी सड़क पर कीचड़ पसरा है। मिट्टी में वाहन फिसल रहे हैं। कई बार वाहन स्वामी का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे वह गिर पड़ता है। इस मार्ग पर हर रोज दर्जनों वाहन एआरटीओ कार्यालय में वाहनों की फिटनेस कराने को पहुंचते हैं, लेकिन गड्ढों से गुजरने से वाहनों की कितनी फिटनेस रहती होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सड़क सिंचाई विभाग की है, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। एआरटीओ सोमलता यादव ने भी सिंचाई विभाग से सड़क की दशा सुधारने को कहा था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed