फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Aa vardect, fource allert

अयोध्या प्रकरण में फैसला आने पर चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा

Sun, 10 Nov 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aa vardect, fource allert
नगर में पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यव्स्था की जानकारी लेते डीएम योगेश कुमार शुक्ला व एसपी कैप्टन ए - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अयोध्या प्रकरण में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने को लेकर पूरे जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया। शहर के अलावा प्रत्येक थाना क्षेत्र के अंतर्गत चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। काफिले के साथ शहर की सड़कों पर भ्रमण कर जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला और पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने सुप्रीम फैसले पर जनता से खुशी व गम को खुद तक सीमित रखने की अपील की।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा शनिवार को फैसला आने के एक दिन पहले ही प्रशासन व पुलिस द्वारा पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कड़े कर दिए गए थे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को चिह्नित स्थानों पर मुस्तैद कर दिया गया। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई, ताकि कहीं कोई माहौल न बिगड़ सके। इसके लिए देर रात से फैसला आने के बाद तक सभी पुलिस थानों के अंतर्गत क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई। पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में जगह-जगह अयोध्या प्रकरण में इस निर्णय आने को लेकर देर रात से ही कोर्ट के निर्णय का सम्मान करने, शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करते हुए पोस्टर भी चस्पा किए गए।
विज्ञापन

मंदिरों व मजिस्दों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, सीओ सिटी राजा सिंह, शहर कोतवाली संजय कुमार शुक्ला, सदर चौकी इंचार्ज मुलायम सिंह यादव, नई बस्ती चौकी इंचार्ज सुजीत कुमार मिश्रा, नेहरुनगर चौकी इंचार्ज संदीप सेंगर, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार कुरील, गोविंद सागर बांध चौकी इंचार्ज अजय कुमार मंडी चौकी शकील खान द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत मोहल्लों व मुख्य सड़कों पर सुरक्षा पर कड़ी रखते हुए लोगों से शांति व्यवस्था की अपील की और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन द्वारा मोहल्ला घुसयाना, अजीतापुरा, नदीपुरा, नेहरुनगर, महावीरपुरा चौराहा के अलावा अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाते हुए गश्त भी बढ़ा दी और रात्रि में भी विशेष सुरक्षा व गश्त बढ़ाने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने शहर में दस स्थानों पर लगाए गए माइक के माध्यम से लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी सम्मान करेंगे। फैसले पर कोई भी जुलूस, मिठाई, पटाखे आदि के माध्यम से कहीं भी खुशी का इजहार नहीं करेगा। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला आपसी भाईचारा और सौहार्द के लिए जाना जाता है और इसका परिचय इस मौके पर भी सभी देंगे। किसी प्रकार घरों से बाहर भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं होने दी जाएगी।
रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग एवं थानाध्यक्ष जीआरपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्लेटफार्म पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ाते हुए संदिग्धों की तलाशी ली गई। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया और कई लोगों को पाबंद किया गया। संदिग्ध गतिविधि में लिप्त लोगों को जीआरपी ने पकड़कर शाम तक के लिए थाने में बैठा लिया। जीआरपी ने सुबह सात बजे ही रेलवे स्टेशन पर दोनों ओर की रुकने वाली ट्रेनों के मौके पर जांच की। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर गश्ती करते हुए सुरक्षा परखी।

पुुलिस प्रशासन द्वारा शहर को सोलह सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया। हर पल और हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र सक्रिय रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा पाइंट चिह्नित किया गया, जहां पुलिस बल तैनात कर विशेष निगरानी रखी गई। हर सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी, हमराह पुलिस बल मुख्य स्थानों व चौराहों पर तैनात किए गए। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना कोतवाली अंतर्गत थानाध्यक्ष संजय कुमार शुक्ला द्वारा 250 पुलिस मित्र बनाए गए, जिन्हें कार्ड देकर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए चिह्नित प्वाइंट पर ड्यूटी लगाई गई, ताकि हर गतिविधि की जानकारी पुलिस प्रशासन को आसानी से लग सके।

जीआरपी थाना में अयोध्या फैसले को लेकर शांति समिति की बैठक करते पुलिस अधिकारी

जीआरपी थाना में अयोध्या फैसले को लेकर शांति समिति की बैठक करते पुलिस अधिकारी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed