फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man who had gone out to burn Holika died under suspicious circumstances

Lalitpur News: होलिका दहन कराने निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone out to burn Holika died under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/जखौरा। घर से होलिका दहन कराने निकले युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में दूसरे दिन नहर में मिला। परिजन ने गांव के कुछ लोगों पर होलिका दहन के दौरान विवाद के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम गोरा निवासी रामकिशोर (35) का शव शुक्रवार को गांव के पास से निकली राजघाट बांध की नहर में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी पुक्खन ने बताया कि 13 मार्च की रात रामकिशोर घर से होलिका दहन के लिए गांव के लोगों के साथ गया था। होलिका दहन स्थल पर कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उन लोगों ने रामकिशोर से मारपीट की। वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो नहर के पास विपक्षियों ने घेरकर मारपीट की। उसके पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, जब रामकिशोर के नहर में गिरने की जानकारी परिजन को हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में रामकिशोर की खोजबीन कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर नहर का संचालन बंद कराया और खोजबीन शुरू की। शुक्रवार दोपहर में पानी कम होने पर रामकिशोर का शव नहर से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी पुक्खन ने बताया कि जब 13 मार्च की रात को विपक्षी रामकिशोर से मारपीट कर रहे थे, तब उसके पति ने गांव के एक व्यक्ति को फोन कर मारपीट की बात बताई थी। मृतक छह भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। वह खेती-किसानी करता था।

मृतक के छोटे भाई बलराम सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि गांव के ही कुछ लोग 13 मार्च की रात साढ़े 11 बजे उसके भाई रामकिशोर का अपहरण कर ले गए और सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया। थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। आरोपों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed