{"_id":"65cbb502d0be8a995d0e2a3f","slug":"a-young-man-was-beaten-with-a-belt-by-another-near-the-civil-line-post-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-110305-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सिविल लाइन चौकी के पास एक युवक को दूसरे ने बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सिविल लाइन चौकी के पास एक युवक को दूसरे ने बेल्ट से पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला अस्पताल में संचालित सिविल लाइन चौकी के पास दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और मारपीट हो गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पिछले 10-12 दिनों पर गौर किया जाए तो जिला अस्पताल में चार घटनाएं सरेआम मारपीट की हो चुकी हैं और सभी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। सोमवार रात परिसर में एक बार फिर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। इसमें इमरजेंसी वार्ड के पास परिसर में दो युवक एक दूसरे के साथ बेल्ट से मारपीट कर रहे हैं, जबकि वहां कुछ युवक बीच बचाव करते हैं।
-- -- -- -
अस्पताल में मारपीट के कई वीडियो हुए वायरल
- 2 फरवरी की रात को एक वाहन की टक्कर से चोटिल होने के मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।
- 5 फरवरी को जिला महिला अस्पताल में महिलाओं के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी।
- 10 फरवरी को जिला महिला अस्पताल में महिलाओं के दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ था।
-- -- -- --
शाम होते ही इकट्ठा हो जाते हैं अराजक तत्व
जिला अस्पताल के आसपास शाम होते ही अराजक तत्व जुट जाते हैं। वे अक्सर शराब के नशे में रहते हैं और अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता और मारपीट तक कर देते हैं। ऐसा नहीं कि इन अराजक तत्वों की जानकारी चौकी या कोतवाली पुलिस को नहीं है। बावजूद इसके पुलिस इन अराजक तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
मंगलवार को मारपीट का वायरल वीडियो रविवार रात का है। दोनों पक्षाें पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी व अन्य स्टाफ को निर्देशित कर दिया गया है। अस्पताल के आसपास जुटने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर