फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man going to his cousin's wedding procession lost his life in an accident

Lalitpur News: चचेरे भाई की बरात में जा रहे युवक की हादसे में गई जान

Tue, 10 Jun 2025 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A young man going to his cousin's wedding procession lost his life in an accident
ललितपुर। चचेरे भाई की बरात में शामिल होने के लिए जीजा और साढू के साथ जा रहे युवक की बाइक जानवर से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। सड़क पर गिरने से बाइक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम जरावली निवासी मनोज (25) रविवार रात अपने चचेरे भाई राजेश की बरात में शामिल होने के लिए कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुंआतला बाइक से जा रहा था। बाइक पर उसका जीजा धर्मेंद्र और बड़े भाई का साढ़ू मनीराम भी सवार था।
विज्ञापन

ग्राम बिरारी के पास अचानक सड़क पर जानवर आ गया। इससे बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और बाइक चला रहा मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे एक टैक्सी चालक ने अपने वाहन से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed