फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man coming to buy clothes for the wedding procession died in an accident.

Lalitpur News: बरात जाने के लिए कपड़े लेने आ रहे युवक की हादसे में मौत

Tue, 23 Apr 2024 06:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
A young man coming to buy clothes for the wedding procession died in an accident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चचेरे भाई की बरात में जाने के लिए कपड़े लेने आ रहे युवक की बाइक को सामने से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज, झांसी में उसकी मौत हो गई।
थाना पाली अंतर्गत ग्राम बछलापुर निवासी राहुल सेन (19) के चचेरे भाई जितेंद्र की शादी के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल की रात गांव में खाना चल रहा था। बरात में जाने के लिए राहुल कपड़े लेने बाइक से ललितपुर आ रहा था। बाइक पर उसका चचेरा भाई जयहिंद (18) भी सवार था। वे ग्राम ऐरावनी के पास पहुंचे थे कि सामने से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उसे बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी चिकित्सकों ने राहुल को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रविवार को राहुल की मौत हो गई। मृतक के दादा करन सेन ने बताया कि राहुल अपनी बहन का इकलौता भाई था और बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन

-------
बाइक चालक पर मुकदमा: मृतक राहुल के चाचा अवध कुमार सेन की तहरीर पर बाइक चालक केहर सिंह राजपूत निवासी ग्राम गंगचारी थाना बानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed