फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A women hanging sucide

फांसी लगाकर महिला ने दी जान

Sun, 22 Nov 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
A women hanging sucide
ललितपुर। थाना सौजना के अंतर्गत ग्राम पंडाखेरा में एक महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंडाखेरा निवासी विनीता (25) पत्नी चंद्रभान शुक्रवार स्रद्ध सुबह करीब आठ बजे घर का काम कर रही थी, जबकि उसका पति गेहूं पिसाने के लिए गांव से चार किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के ग्राम अटरिया गया था। इसी दौरान जब विनीता की तीन माह की बच्ची रोने लगी तो सास ने बहू विनीता को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह उसे देखने के लिए कमरे में गई, तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर उसने अन्य पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा तो विनीता अटारी में म्यारी पर रस्सी के फंदे से लटक रही थी।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर बंदू ने बताया कि उसकी बहू सुबह बकरियों की फैलाई गंदगी साफ कर रही थी और काम करने के बाद उसने फांसी लगा ली। वह खेत पर गया हुआ था। उसने बताया कि मृतका के दो पुत्रियां व एक पुत्र है। सबसे बड़ा पुत्र पांच वर्ष का है, जबकि एक पुत्री तीन वर्ष व छोटी पुत्री तीन माह की है।
विज्ञापन

थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम मोगान निवासी मृतका के पिता प्रीतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुत्री ने अपने भाई को फोन करके बताया था कि उसका पति मारपीट कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को मारकर फंदे पर टांग दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed