फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A woman was robbed of Rs 8.5 lakh in the name of rice booking.

Lalitpur News: चावल बुकिंग के नाम पर महिला के साढ़े आठ लाख रुपये हड़पे

Fri, 13 Feb 2026 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A woman was robbed of Rs 8.5 lakh in the name of rice booking.
- दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आर्डर पर चावल की बुकिंग के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये हड़पकर जाने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की है। शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी भारती जैन ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह भारती इंटरप्राइजेज नझाई बाजार में चावल का थोक एवं फुटकर काम करती चली आ रही है। उसकी फर्म ने दलाल सौरभ जैन के माध्यम से आशीष इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर आशीष अवस्थी लखनऊ से चावल मंगाने के लिए ऑर्डर बुक किया था। जिसमें उक्त प्रोपराइटर ने उससे एडवांस रुपयों की मांग की। आरोपी आशीष अवस्थी ने फोन पर उससे कहा कि नौ लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दो। इसके बाद सौरभ जैन ने भी उसकी फर्म को फोन करके आशीष अवस्थी की फर्म को रुपये भेजने की बात कही। साथ में यह भी कहा था कि चावल भिजवाने की जिम्मेदारी उसकी है। उसकी फर्म ने दलाल सौरभ जैन एवं आशीष इंटर प्राइजेज पर विश्वास करते हुए 15 सितंबर 2025 को नौ लाख रुपये ऑनलाइन भेज दिए थे। इसके बाद उसकी फर्म ने कई बार आशीष अवस्थी व सौरभ जैन से माल भेजने की मांग की। लेकिन चावल को नहीं भेजा गया और न ही उसके दिए गए नौ लाख रुपये वापस किए गए। 2 जनवरी को उक्त फर्म आशीष इंटरप्राइजेज और दलाल सौरभ जैन ने 50,000 रुपये खाते में डलवा दिए थे। शेष साढ़े आठ लाख रुपये मांगने पर माल नहीं भेज रहा है और रुपये हड़प कर दिया है। फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed