फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A woman returning after working as a laborer gave birth to a child at the bus stand

Lalitpur News: मजदूरी कर लौट रही महिला ने बस स्टैंड पर दिया बच्चे को जन्म

Mon, 01 Jan 2024 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
A woman returning after working as a laborer gave birth to a child at the bus stand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार को मध्यप्रदेश के इंदौर से घर लौट रही गर्भवती महिला ने बस स्टैंड पर बच्चे जन्म दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और जच्चा बच्चा दोनों को जिला महिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे छह माह का है, हालत स्थिर नहीं हैं। एसएनसीयू में भर्ती का उपचार दिया जा रहा है। गर्भवती महिला पूर्ण रुप से स्वास्थ्य है।
जनपद के ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम सतरवांस निवासी रामकंकन अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश में इंदौर में मजदूरी का कार्य करते हैं। रविवार को आगामी पर्व संक्रांति के चलते पत्नी भारती अपनी जेठानी जूली के साथ घर पर आ रही थी। सोमवार को शहर के मोहल्ला घुसयाना स्थित बस स्टैंड पर ही पहुंची जहां पर प्रसव पीड़ा हुई। इस पर तखत पर बैठ गई। इसी दौरान एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर प्रसव की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर में एंबुलेंस आई और जच्चा बच्चा व एक तीमारदार को जिला महिला अस्पताल लाई। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों की जांच की, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। चिकित्सक ने बताया कि महिला पूर्ण रुप से स्वस्थ हैं। बच्चा कम माह का है, जिसे एसएनसीयू (स्पेशल न्यू वार्न केयर यूनिट)में भर्ती कराया गया है। हालत में सुधार न होने पर झांसी रेफर किया जाएगा। प्रसूता की जेठानी जूली ने बताया कि पति व देवर और परिवार के लोग इंदौर में मजदूरी करते हैं। जहां से वापस देवरानी को घर पर लेकर आ रहे थे। बस स्टैंड पर प्रसव हो गया। बताया कि भारती की दो पुत्री पूर्व हैं। यह तीसरा बच्चा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भारती का बच्चा लगभग छह माह है। कम समय का होने से एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। उपचार दिया जा रहा है, इसके बाद झांसी रेफर किया जाएगा।-सुनील बरया, बाल रोग विशेषज्ञ

---
बस स्टैंड पर प्रसव होने की सूचना पर एंबुलेंस द्वारा भारती व बच्चे को भर्ती किया गया है। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।- डाॅ.मीनाक्षी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed