फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A woman and her daughter died after consuming toxic substances along with their children.

Lalitpur News: बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ खाने वाली महिला और एक पुत्री की मौत

Wed, 05 Nov 2025 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A woman and her daughter died after consuming toxic substances along with their children.
घरेलू कलह के चलते उठाया था आत्मघाती कदम, थाना जाखलौन के ग्राम बारौद में 3 नवंबर को हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पति से विवाद के बाद अपने दो बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ खाने वाली महिला और उसकी एक पुत्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत मेडिकल कॉलेज झांसी में हुई। वहीं, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में चार वर्षीय पुत्री की भी मौत हो गई।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बारौद निवासी राजाबेटी (27) पत्नी हरिसिंह ने सोमवार को घरेलू कलह और पति से विवाद के बाद अपने दोनों बच्चों सूर्यांश (8) और रियांसी (4) को विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी खा ली थी। तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ललितपुर मेडिकल कॉलेज से झांसी रेफर कर दिया था। परिजन राजाबेटी और सूर्यांश को एंबुलेंस से लेकर झांसी चले गए और रियांसी का इलाज शहर के निजी अस्पतालों में कराते रहे। इस बीच, रियांसी की भी हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सोमवार की शाम झांसी जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। सूर्यांश अभी भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। महिला और रियांसी के शव का पोस्टमार्टम ललितपुर में कराया गया। वहीं, मृतका के ससुरालीजन और मायके पक्ष के लोग झांसी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति पर लगाया था पिटाई करने और चरित्र पर शक करने का आरोप
मेडिकल कॉलेज में गंभीर अवस्था में लाई गई राजाबेटी ने बताया था कि उसका पति आए दिन उसे पीटता था। बच्चों को अपना मानने से इंकार कर उसके चरित्र पर शक करते हुए तरह-तरह के आरोप लगाता था। आरोप लगाया कि सोमवार को उसके पति ने उसे गाली दी और मारने पर आमादा हो गया। इससे नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, पति हरी सिंह ने बताया था कि उसकी पत्नी के सपने काफी बड़े हैं और वह तरह-तरह की मांग करती है। सोमवार को उसने बच्चों को मोबाइल दे दिया था। इस बात पर राजाबेटी झगड़ा करने लगी। वाद-विवाद बढ़ने लगा तो वह घर के बाहर चला गया था। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया।


परिजन बोले - 2 नवंबर को ही लौटी थी घर
मृतका के चचेरे देवर राजकमल ने बताया कि राजाबेटी काफी दिनों से अपने बच्चों के साथ घर से दूर एमपी के एक धार्मिक स्थल पर थी। 2 नवंबर को वह घर लौटकर आई थी। अगले ही दिन 3 नवंबर को उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतका का मायका ग्राम सिलगन में है और उसकी शादी करीब 13-14 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed