फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A troubled young man committed suicide by swallowing a poisonous substance

Lalitpur News: बीमारी से परेशान युवक ने विषाक्त पदार्थ निगलकर दी जान

Fri, 06 Jun 2025 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A troubled young man committed suicide by swallowing a poisonous substance
थाना बार क्षेत्र के ग्राम गदयाना का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम गदयाना में बीमारी से परेशान युवक ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिक शराब पीने से युवक को बीमारी हो गई थी, जिसके चलते उसे यह कदम उठा लिया।
थाना बार क्षेत्र के ग्राम गदयाना निवासी जयदेव (26) पुत्र गोपीलाल तीन-चार वर्ष से पेट की बीमारी से परेशान चल रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे उसने घर पर ही विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इस बात की जानकारी उसने अपनी मां को दी। यह सुनकर मां चिल्लाने लगी। तभी जयदेव को उल्टियां होने लगीं। मां के चिल्लाने पर अन्य परिजन आ गए और गांव में एक चार पहिया वाहन बुलाकर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर ले गए, लेकिन तब तक उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता गोपीलाल ने बताया कि उसके बेटे के पेट में फफोले हो गए थे। लगभग तीन वर्ष से अधिक समय से उसका इंदौर और फिर ललितपुर में इलाज चल रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी तकलीफ के चलते बृहस्पतिवार को उसने विषाक्त पदार्थ निगलकर जान दे दी। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था और वह पीओपी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed