फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A taxi carrying passengers overturned, seriously injuring three people, including the driver.

Lalitpur News: सवारियों से भरी टैक्सी पलटी, चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 28 Jan 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A taxi carrying passengers overturned, seriously injuring three people, including the driver.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा। कोतवाली सदर अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार को ग्राम खड़ेरा भैंसाई के बीच बिरधा से ललितपुर जा रही सवारियों से भरी टैक्सी पलट गई। इससे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को सीएचसी जबकि एक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिरधा से सवारियों को लेकर टैक्सी ललितपुर आ रही थी। जैसे ही टैक्सी ग्राम खड़ेरा-भैंसाई के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर टैक्सी पलट गई। इससे चालक छोटू (30) और टैक्सी में सवार प्रियंका (30), भागवती (50) गंभीर घायल हो गई। भागवती और टैक्सी चालक बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जबकि, घायल प्रियंका को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायल भागवती के पति दयाराम कुशवाहा ने बताया कि टैक्सी चालक शराब पीकर टैक्सी चला रहा था, जिस कारण टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed