फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A student died after being struck by lightning while grazing buffaloes in the field

Lalitpur News: खेत में भैंस चराते समय गाज गिरने से छात्र की मौत

Fri, 15 Aug 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A student died after being struck by lightning while grazing buffaloes in the field
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़वार में बृहस्पतिवार की शाम को कक्षा 11वीं का छात्र अंशुल (16) खेत में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान आई बारिश से बचने को वह अपने चाचा के साथ पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था। तभी गाज गिरी, जिसकी चपेट में वह आ गया और उसकी मौत हो गई। जबकि चाचा बच गया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा लल्लू कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसका भतीजा अंशुल कुशवाहा भैंस चराने के लिए खेत पर गया था। शाम के समय वह खेत पर था। तभी बारिश होने लगी और इससे बचने के लिए अंशुल खेत पर ही लगे महुआ के पेड़ के नीचे अपने चाचा बलराम के साथ खड़ा हो गया। इसी दौरान गाज गिर गई। जिसकी चपेट में अंशुल आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed