फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A student dead from bathe in Betwa river

बेतवा नदी में डूबने से छात्र की मौत

Sat, 09 Nov 2019 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
A student dead from bathe in Betwa river
A student dead from bathe in Betwa river
ललितपुर। शुक्रवार को थाना जाखलौन क्षेत्र के धौर्रा गांव निवासी कक्षा छठवीं के एक छात्र की रणछोड़ धाम मंदिर के पास से निकली बेतवा नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम धौरा निवासी सनी पुत्र शोभाराम कक्षा छठवीं में पढ़ता था। शुक्रवार को दोपहर में स्कूूल की छुट्टी के बाद वह अपने दोस्तों के साथ ग्राम धौजरी में रणछोर धाम मंदिर चला गया। जहां शाम के समय मंदिर के पास से निकली बेतवा नदी में अचानक फिसलने से छात्र नदी की गहराई में डूबता चला गया। यह देख आसपास के लोगों ने नदी में कूूदकर छात्र को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बेसुध हो गया था। उसके साथी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा मनोज ने बताया कि सनी के शुक्रवार को नदी में पानी पीने के लिए गया था। जहां वह असंतुलित होकर नदी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed