फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A six-meter wide road will be built from Ghusyana to Pisanari intersection.

Lalitpur News: घुसयाना से पिसनारी तिराहे तक बनेगी छह मीटर चौड़ी सड़क

Wed, 07 Jan 2026 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A six-meter wide road will be built from Ghusyana to Pisanari intersection.
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बयाना नाले के पुल की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की जगह नई रेलिंग लगाने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला घुसयाना से पिसनारी तिराहे तक की जर्जर सड़क के दिन जल्द बहुरेंगे। जिलाधिकारी ने मंगलवार को मोहल्ला घुसयाना में जर्जर सड़क का निरीक्षण किया और नगर पालिका अधिशासी अधिशासी अधिकारी को यह सड़क छह मीटर चौड़ी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने घुसयाना पुल की बाउंड्री को ऊंचा करने के साथ ही टूटी बाउंड्री की जगह पर रेलिंग लगाने के निर्देश दिए ताकि पुल के नीचे किसी के गिरने का खतरा न रहे।
घुसयाना से पिसनारी तिराहे तक की सड़क जर्जर है और इस पर हर जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इलाइट चौराहे की सड़क विशेष परिस्थितियों में बंद होने की स्थिति में घुसयाना वाली सड़क से ही रूट डायवर्जन किया जाता है। यही नहीं, घुसयाना वाली सड़क पिसनारी, सिलगन होते हुए राजघाट के रास्ते चंदेरी, गुना, अशोकनगर समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों को जोड़ती है। कई वर्षों से इस सड़क की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने एडीएम अंकुर श्रीवास्तव एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा के साथ निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को बस स्टैंड-घुसयाना तिराहा से पिसनारी तिराहे तक छह मीटर चौड़ाई की सड़क निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही सड़क की नापजोख भी कराई। बताया गया कि इस सड़क के नवीनीकरण के लिए टेंडर पास करा दिया गया है। अवर अभियंता खुशबू खान ने सड़क का तकनीकी आकलन कर जल्द ही सड़क का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed