{"_id":"6aeb81f726841fc550037c47","slug":"a-road-will-be-constructed-from-the-jail-gate-to-tuvan-square-at-a-cost-of-65-lakh-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-166270-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जेल गेट से तुवन चौराहे तक 65 लाख से होगा सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जेल गेट से तुवन चौराहे तक 65 लाख से होगा सड़क का निर्माण
विज्ञापन
ललितपुर। वर्षों से जर्जर पड़ी चर्च रोड का जल्द निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 65 लाख रुपये की लागत आएगी।
यह सड़क कर्पूरी ठाकुर चौराहा से तुवन चौराहा के बीच स्थित है। इस मार्ग पर ब्लॉक संसाधन केंद्र जखौरा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और अग्निशमन केंद्र कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान हैं। आम लोगों के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी इसी सड़क का उपयोग करते हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन भी वर्ष 2021 और पिछले अगस्त में इसी मार्ग से गुजरी थीं। वीवीआईपी के दौरे पर मरम्मत के बाद भी सड़क पर अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। सड़क की गिट्टी उखड़ने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोग लंबे समय से इसके निर्माण की मांग कर रहे थे।
निर्माण कार्य का विवरण
नगर पालिका द्वारा यह सड़क जिला कारागार के गेट के पास से तुवन चौराहे तक बनाई जाएगी। यह पूरी सड़क डामर युक्त होगी, जिसके दोनों ओर पेवर ब्रिक्स लगेगी। इससे पैदल राहगीरों को चलने में सुविधा होगी। फुटपाथ बनाने की सुविधा के लिए बिजली के खंभों को भी शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
0000000000000
जेल गेट के पास से चर्च, पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए तुवन चौराहे तक सड़क का निर्माण किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही टेंडर होने के बाद सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा।-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका।