{"_id":"68813b7170b999855b039804","slug":"a-report-will-be-filed-against-the-pickup-driver-and-owner-who-carry-ration-rice-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-139553-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राशन के चावल ले जाने वाले पिकअप चालक व मालिक पर होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राशन के चावल ले जाने वाले पिकअप चालक व मालिक पर होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
- जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक ने कोतवाली में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दो दिन पहले पुलिस ने चावल से लदी पिकअप को पकड़ा था, जिला पूर्ति विभाग की जांच में निशुल्क वितरण होेने वाले चावलों की पुष्टि हुई है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी, जिलाधिकारी ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
रविवार की शाम को गुरसौरा से एक पिकअप जनपद मुख्यालय पर आ रही थी। पिसनारी तिराहे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन को रोका, जब उसकी तलाशी ली, तो ऊपर भूसा व जौ बोरे लदे हुए थे। उसके नीचे छिपाकर चावल की बोरियां लाई जा रही थीं। इसकी सूचना जिला पूर्ति विभाग को दी गई, मौके पर पूर्ति निरीक्षक दीपक कुमार जैन ने चावल में अपने कब्जे में लेकर आलाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने चावलों की जांच के लिए पीसीएफ क्वालिटी कंट्रोल को इसकी सूचना दी, वहां आए विशेषज्ञों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरित होने वाले चावलों की पुष्टि की। तकनीकी रिपोर्ट के बाद वाहन चालक व मालिक के खिलाफ एफआईआर की संस्तुति के लिए जिलाधिकारी को पत्रावली प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने आदेश पर पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन ने कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।