{"_id":"5ee775ca8ebc3e433e4cb496","slug":"a-people-hang-sucide-lalitpur-news-jhs169108116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजघाट चौकी के अंतर्गत ग्राम चमरऊवा में एक युवक का शव पेड़ पर संदिग्ध हालात में लटका मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। जानकारी मिलने पर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम राजघाट निवासी बलवीर लोधी (26) पुत्र जगदीश सिंह लोधी अपने परिवार सहित रविवार को सुबह ग्राम देवरी में किसी शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम को वह अपने परिवारजनों के साथ घर लौट आया। इसके बाद रात करीब आठ बजे उसे किसी का फोन आया और वह कुछ देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकल गया। इसके बाद वह रात में घर नहीं लौटा, इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह खोजबीन के दौरान बलवीर का शव गांव में ही एक खेत में जामुन के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला।
जानकारी मिलने पर राजघाट चौकी पुलिस मौके पर गई व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृृतक के चाचा मंगल सिंह ने आरोप लगाया है कि रविवार की रात करीब आठ बजे उसका भतीजा बलवीर खाना खाकर घर से बाहर गया था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और जामुन के पेड़ पर रस्सियों से बांधकर टांग दिया। उसने भतीजे को रात में हर जगह देखा, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह छह बजे जब वह अपने खलिहान में गया तो बलवीर पेड़ पर टंगा था। मंगल सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे को गांव के कुछ लोगों ने मारकर पेड़ पर टांग दिया है।
विज्ञापन
राजघाट के ग्राम चमरऊआ में युवक ने फांसी लगाई है। परिजन कुछ ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली।