{"_id":"696e7996c066825809092d72","slug":"a-loud-siren-will-sound-in-the-district-on-january-23-leading-to-a-blackout-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-150157-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिले में 23 जनवरी को बजेगा तेज सायरन, हो जाएगा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिले में 23 जनवरी को बजेगा तेज सायरन, हो जाएगा ब्लैक आउट
विज्ञापन
मॉकड्रिल के माध्यम से राहत व बचाव कार्य का दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के अवसर पर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में 23 जनवरी को जिले में ब्लैकआउट एवं हवाई हमले की मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संबंधित विभागों, सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स एवं अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मॉकड्रिल की तैयारी के लिए 22 जनवरी को शाम 5 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में सभी विभागों एवं वॉलेंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी तैयारियों के साथ उपस्थित रहेंगे।
23 जनवरी को मॉकड्रिल के दौरान सायं 6:00 बजे से 6:10 बजे तक पूरे जनपद में ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका को निर्देश दिए गए हैं कि वे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार तीन दिनों तक शहरवासियों को मॉकड्रिल और ब्लैकआउट की जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
हवाई हमले का सायरन और सुरक्षा अभ्यास
हवाई हमले की चेतावनी के रूप में दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा। इस दौरान नागरिकों को जमीन पर लेटकर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का अभ्यास कराया जाएगा। क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी और आपदा विशेषज्ञ को निर्देश दिए गए हैं कि सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। हवाई हमला समाप्त होने पर सायरन के माध्यम से ‘ऑल क्लियर’ ध्वनि प्रसारित की जाएगी।
आग बुझाने और राहत कार्य का प्रदर्शन
मॉकड्रिल के बाद फायर सर्विस, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा छोटी एवं बड़ी आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्रों (एक्सटिंगुशर) और फायर टेंडर का प्रयोग कर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए अग्निशमन विभाग, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
-- -- -- -- -- -- --
बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान सिंह, आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह सहित यातायात विभाग, एनसीसी, सिविल डिफेंस कोर एवं वॉलेंटियर्स मौजूद रहे।