{"_id":"2869c9423c3fd875da975187fe796e8e","slug":"a-half-century-in-the-village-in-the-night-black-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सैकड़ा गांव में रात भर रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सैकड़ा गांव में रात भर रहा ब्लैक आउट
ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में भले ही बिजली विभाग द्वारा व्यवस्था सुधारने के तमाम प्रयास किए जा रहे हों, लेकिन आए दिन होने वाले फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति गड़बड़ा ही जाती है।
सोमवार की रात हाईटेंशन लाइन का इंसुुलेटर फट जाने के कारण शहर के एक दर्जन मुहल्लों समेत डेढ़ सैकड़ा गांवों में रात भर ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही।
ग्राम रौंड़ा स्थित 132 केवी सब स्टेशन से निकली 33 केवी हाइटेंशन विद्युत लाईन से बाईपास विद्युत सब स्टेशन को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाती है। यहां से फीडर नंबर दो, कल्यानपुरा, मसौरा, निवाई, कांशीराम कालोनी व खितवांस फीडरों के माध्यम से शहरी मुहल्लों के अलावा लगभग डेढ़ सैकड़ा ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
रोंड़ा सब स्टेशन से निकली 33 केवी हाइटेंशन लाइन का इंसुलेटर रेलवे लाइन के पास रात्रि में साढ़े दस बजे जलने से खराब हो गया, जिससे लाइन ब्रेक डाउन में आ गई। जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मियों ने पेट्रोलिंग की, लेकिन रात में फाल्ट नहीं खोजा जा सका।
विज्ञापन
सुबह होने पर उपखंड अधिकारी प्रेमचंद के निर्देश पर एक बार फिर से पेट्रोलिंग की गई, जिस पर रेलवे लाइन के पास 33 केवी हाइटेशन लाइन के विद्युत खंभे पर लगा इंसुलेटर ऊपरी हिस्से से फटा पाया गया। इसे बदल कर विद्युत कर्मियों ने बारह घंटे बाद मंगलवार की सुबह 10.40 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु की।