{"_id":"6a724f4814f553e64e03efb5","slug":"a-four-story-building-will-be-constructed-opposite-nazhai-gate-to-accommodate-police-personnel-lalitpur-news-c-131-ltp1001-160736-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नझाई गेट के सामने पुलिस कर्मचारियों के ठहरने को बनेगी चार मंजिला इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नझाई गेट के सामने पुलिस कर्मचारियों के ठहरने को बनेगी चार मंजिला इमारत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नझाई गेट के सामने व पुरानी तहसील के पास पुलिस कर्मचारियों के ठहरने के लिए चार मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इसमें कर्मचारियों के ठहरने के लिए बैरक बनाई जाएंगी, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालयों का निर्माण किया जाएगा।
शहर में नझाई गेट के सामने पुरानी पुलिस कॉलोनी बनी है। यहां कॉलोनी के मैदान में पुलिस विभाग द्वारा 48 पुलिस कर्मचारियों के ठहरने के लिए आवास (बैरक) का निर्माण किया जाना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है और अब तक पहली मंजिल का ढांचा भी तैयार हो गया है। जबकि दूसरी मंजिल के लिए पिलर बनाने के बाद बीम डालने की तैयारी की जा रही है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग व पुलिस विभाग के कार्यालय भी बनाए जाएंगे। जबकि दूसरी से चौथी मंजिल तक बनाए जाने वाले आवासों में पुलिस कर्मचारियों के ठहरने का इंतजाम होगा।