{"_id":"687e89b4d2abb231df09b4f4","slug":"a-flood-of-devotion-poured-into-shiva-temples-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-139433-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन
ललितपुर। सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धा व उत्साह से भोलेनाथ का पूजन किया गया। भक्तों ने कहीं जलाभिषेक तो कहीं रुद्राभिषेक किया।
शहर के विभिन्न स्थानों पर शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सीतापाठ धाम स्थित हजारिया महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित किया। यहां भगवान शिव का दूध, जल, घी, शक्कर, चीनी से अभिषेक किया गया। इसके बाद लोगों ने बेलपत्र, धतूरा, अकउआ के फूल, चंदन, रोली, चावल अर्पित कर पूजन किया। साथ ही कई लोगों ने विधि विधान से पंडितों के माध्यम से अभिषेक कराते हुए आरती की। हर-हर महादेव के जयघोषों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
वहीं, शहर में ही नृसिंह मंदिर के सामने स्थित महादेव मंदिर, सुम्मेरा तालाब स्थित हजारिया महादेव मंदिर और अन्य शिव मंदिराें में श्रद्धालुओं ने अभिषेक व पूजन किया। जबकि, थानेश्वर मंदिर, तुवन मंदिर स्थित शिव मंदिर, नदीपुरा स्थित रामेश्वरम मंदिर और बड़ापुरा स्थित शंकरजी का मंदिर, सरदारपुरा स्थित शिव मंदिर, महावीरपुरा स्थित शिवमंदिर में भी जलाभिषेक और पूजन किया गया।
विज्ञापन
0000000
आजादपुरा से सीतापाठ तक निकाली कांवड़ यात्रा
ललितपुर। श्रीजी प्रभात फेरी मंडल के तत्वावधान में सावन के द्वितीय सोमवार एवं एकादशी पर आजादपुरा तृतीय से कांवड़ यात्रा निकाली गई। भक्त नाचते-झूमते शोभायात्रा के रूप में गाजे-बाजे के साथ निकले। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। कांवड़ यात्रा का समापन सीता पाठ हजारिया महादेव मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक कर किया। श्रीजी प्रभातफेरी मंडल 10 वर्षों से प्रतिदिन कृष्णानगर आजादपुरा में लगातार निकाली जा रही है। प्रभातफेरी मंडल के तत्वावधान में अनेक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बॉबी राजा, नरेश कुमार तिवारी, हर प्रसाद कुशवाहा, आत्माराम चौरसिया, जुगल किशोर, जगदीश कुशवाहा, मुन्नी लाल राठौर, रामदास राठौर, रानी श्रीवास्तव, किरण देवी, शगुन, अनीता, कोमल, शगुन सिंह तोमर, अजय सिंह राजपूत, कृष्ण प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
0000000
कांवड़ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
बिरधा/ललितपुर। कस्बा बिरधा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से आरएसएस की बजरंग शाखा के सैकड़ों बच्चों व ग्रामीणों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। यह यात्रा बिरधा से नीलकंठ महादेव मंदिर पाली तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों शिव भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों एवं महिलाओं ने हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए डीजे की धुन पर कांवड़ यात्रा में भाग लिया। समाज सेवियों ने शिव भक्तों का जगह-जगह स्वागत किया और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। ग्राम मगरपुर, बछलापुर, भौंता एवं पाली में शिव भक्तों का स्वागत किया गया। बिरधा से नीलकंठ धाम महादेव मंदिर पाली तक हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
0000000000
बैंडबाजों के साथ निकाली कांवड़ यात्रा
महरौनी। मड़ावरा रोड स्थित प्राचीन भगवान शंकर के मंदिर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा तीर्थक्षेत्र कुंडेश्वर धाम की ओर रवाना हुई। लोगों ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। शिवभक्त गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पेयजल, फल वितरण व विश्राम की व्यवस्था कर शिवभक्तों की सेवा की। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। संचालन संजय पांडेय ने किया। यात्रा में मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, आशीष पंडा, ब्रजेश रिछारिया, राघवेंद्र पटेरिया, नीलू सोनी आदि शामिल रहे। संवाद