फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A flock of flamingos returned to Shahzad Dam again

Lalitpur News: शहजाद डैम में फिर लौटा राजहंसों का झुंड

Sun, 12 May 2024 03:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
A flock of flamingos returned to Shahzad Dam again
ललितपुर। शहजाद डैम में एक बार फिर राजहंसों का झुंड देखने को मिला है। करीब एक पखवाड़ा पूर्व यह यहां से चले गए थे। इससे पक्षी प्रेमियों में मायूसी हुई थी। पहली बार यह झुंड गर्मी के मौसम में देखा जा रहा है। इससे पहले गर्मी शुरू होते ही यह पक्षी जनपद से पलायन कर जाते थे।
विज्ञापन

हर वर्ष सर्दियों में यह पक्षी जनपद में प्रवास करते हैं लेकिन वह होली के बाद जनपद से पलायन कर जाते हैं। इस वर्ष शहजाद बांध के जलाशय में इन्हें गर्मी के मौसम में प्रवास करते हुए देखा जा रहा है। जानकारों की मानें तो जनपद का मौसम में इन पक्षियों के अनुकूल होता नजर आ रहा है। एक पखवाड़े पहले जब इनका पलायन हुआ था, तो यह ज्यादा दूर नहीं जा पाए और वापस आ गए है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अब पूरे गर्मी के मौसम में जनपद में ही यह पक्षी प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

वन विभाग ने नियमित निगरानी के लिए वाचर की तैनाती की है ताकि कोई शिकारी इन्हें नुकसान न पहुंचा सके। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि राजहंसों का वापस आना बहुत बड़ी बात है। इनके लिए शहजाद बांध में अनुकूल वातावरण मिल रहा है। यहां पर इनकी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं तो वहीं नियमित वाचर के अलावा रेंज अफसर को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed