फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A farmer dead for fall well

कुएं में गिरकर किसान की मौत

Fri, 18 Dec 2020 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
A farmer dead for fall well
बांसी/ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत बांसी कस्बा में किसान की रात्रि में कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा बांसी के सुरेश कुशवाहा (43) पुत्र गोकल कुशवाहा अपने खेतों में ही घर बना कर रहते थे। बृहस्पतिवार को सुबह उसका शव खेत के कुआं में उतराता मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष जखौरा अवध नारायण उपाध्याय, चौकी इंचार्ज ओमकार सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र गोलू ने बताया कि पिताजी रात्रि में खाना खाने के बाद कुआं की तरफ निकल गए। तीन बच्चे कमरे में ही सो रहे थे। सुबह उठकर पिता की खोजबीन की। कुआं के पास जाकर देखा तो, उनका शव कुआं में उतराता मिला। मृतक के तीन पुत्र हैं, जिनकी उम्र 17, 15 व 10 वर्ष है। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन

इसी कुएं में छह वर्ष पहले पत्नी की हुई थी मौत
पड़ोसियों ने बताया कि छह वर्ष पहले मृतक की पत्नी की मौत भी इसी कुआं में गिरने से हुई थी। पत्नी की मौत के समय छोटे पुत्र की उम्र चार वर्ष की थी। मृतक सुरेश कुशवाहा अपने बच्चों का पालन पोषण कड़ी मेहनत से करता था। अब बच्चों के पालन पोषण पर संकट आ गया है। पिता की मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed