फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A farmer dead for current

करंट लगने से किसान की मौत

Sat, 22 Feb 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
A farmer dead for current
ललितपुर। थाना सौजना अंतर्गत ग्राम मैनवार में खेत में सिंचाई के दौरान एक किसान की ट्रांसफार्मर के पास केबल जोड़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मैनवार निवासी रामचरन (25) पुत्र इमरत लाल बृहस्पतिवार की आधी रात को खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। रात लगभग तीन बजे वह ट्रांसफार्मर के पास स्टार्टर की क्वाइल (केबल) जोड़ रहा था। इसी दौरान उसे बिजली का जोरदार करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद पास में काम कर रहे अन्य परिजन जब वहां पहुंचे तो रामचरन दिखाई नहीं दिए। जिस पर उन्होंने ट्रांसफार्मर के पास देखा तो वह वहां मृत पड़ा था और उसके हाथों में स्टार्टर की क्वाइल थी। सुबह होने पर परिजनों ने सौजना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो भाई एक बहन हैं। मृतक के दो पुत्र भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed