फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A farmer dead body find on railway train

पटरी पर मिला किसान का शव

Wed, 18 Mar 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
A farmer dead body find on railway train
ललितपुर। मंगलवार को सुबह रेल पटरियों पर किसान का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गदनपुर निवासी जाहर सिंह (45) पुत्र भागीरथ का शव मंगलवार को सुबह देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के आगे अप लाइन पर खंभा नंबर 1023/ 25 के पास पटरियों पर मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने कब्जे में लेकर खोजबीन की। मोबाइल से मृतक की शिनाख्त थाना नाराहट के ग्राम गदनपुर निवासी जाहर सिंह के रुप में हुई। मृतक की मोटरसाइकिल भी रेलवे लाइन के पास मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई प्रकाश ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था, जिसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां है। वह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed