{"_id":"e6fc6e3302a551c318cf5c138fcae275","slug":"a-dozen-proposals-were-unanimously-approved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन प्रस्ताव किए गए सर्वसम्मति से पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन प्रस्ताव किए गए सर्वसम्मति से पारित
ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से एक दर्जन प्रस्तावों को पारित कर दिया गया। शहर की नालियों और सड़कों के निर्माण पर 81.74 लाख खर्च किए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में अवर अभियंता विपिन कुमार की रिपोर्ट के आधार पर नागरिकों की मांग के अनुसार अलग-अलग वार्डों में सड़क व नाली निर्माण के लिए 12 प्रस्ताव रखे गए, जिसमें वार्ड नंबर 11 में 7,90,900 रुपए व 14,23,400 रुपए की लागत से दो स्थानों पर नाला का निर्माण,
वार्ड नंबर 15 में 4,85,900 रुपए की लागत से सीसी सड़क व नाली का निर्माण, वार्ड नंबर 25 में 9,08,100 रुपए की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण, वार्ड नंबर 21 में 23,06,800 रुपए की लागत से वार्ड के अलग-अलग पांच स्थानों पर सीसी रोड व नाली का निर्माण, वार्ड नंबर 10 में 3,58,700 रुपए की लागत पुलिया रैंप का निर्माण, वार्ड नंबर 8 में 11,34,100 की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण, वार्ड नंबर 9 में 7,66,100 रुपए की लागत से सड़क की दोनों तरफ सीसी साइडिंग के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्व सम्मति से पास कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, नजूल लिपिक प्रदीप सिंह ने सुपर मार्केट में स्थित पुराने एलआईसी कार्यालय की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव रखा व गेंदालाल पेट्रोल पंप के निकट राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन कॉमर्शियल कॉंपलेक्स के बेसमेंट में निर्मित और पूर्व में नीलाम हो चुकी 6 दुकानों के पार्टीशन करने और उसमें जलभराव की समस्या का हल निकालने का प्रस्ताव रखा, जिसको पास कर दिया गया।
भारत सरकार द्वारा जनहित में संचालित की जा रही स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन योजना व अटल मिशन फॉर रिजुलेशन एंड अरबन ट्रांसफोर्मेशन योजना को लागू करने के प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया। वार्ड नंबर 7 की पार्षद ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन के फार्म हेतु विगत माह राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में लगे शिविर के फार्म अभी तक समाज कल्याण विभाग नहीं भेजे गए हैं। पालिकाध्यक्ष ने योजना प्रभारी अभिषेक चौबे से जानकारी प्राप्त की तो बताया गया कि सभी फार्म तहसील स्तर पर रुके हैं।
इस संबंध में पालिकाध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार को निर्देश दिए कि तहसीलदार से पत्राचार किया जाए। पार्षदों द्वारा बताया गया कि वार्डों में राशन के दुकानदारों द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन कार्ड बनाकर वितरित किए जा रहे हैं, उनमें कई प्रकार की गड़बड़ियां हैं। इस पर निर्णय लिया गया कि जिलापूर्ति अधिकारी से पत्राचार कर वार्डों में कैंप लगाकर योजना का प्रचार- प्रसार व राशन कार्डों का सत्यापन/वितरण कराया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के पदाधिकारी डीपी मिश्रा व राजाराम गोस्वामी ने उपस्थित होकर गांधी नगर चंडीमाता मंदिर के पीछे स्थित श्मशानघाट पर एक कमरा (शवदाह हेतु सामग्री रखने के लिए) बनवाए जाने की मांग रखी, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी।
बैठक में पार्षद रामसखी कुशवाहा, कृष्ण कुमार पंथ, मु.शरीफ कुरैशी, कमल सिंह यादव, रजनी रजक, विवेक दरौनिया, पार्वती रजक, अशोक कुमार पंथ, मुस्तफा खां, रामसेवक प्रजापति, मोदी पंकज जैन, जगदीश यादव, मु.इदरीश राईन, सुरेंद्र सिंह उर्फ भैया यादव, पुष्पारानी कुशवाहा, तबस्सुम, महेंद्र कुमार सिंघई, ममता तिवारी, आशाराम कुशवाहा, सहारा बानो, धर्मेंद्र उर्फ रूपेश,
भवानी सिंह यादव, रागिनी उर्फ ऋतु समैया, अनुराग चौबे, अनुराग जैन उर्फ शैलू, महेंद्र शाह उर्फ भज्जू राजा, स्वप्निल जैन, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामकुमार लवानियां, रामसेवक वाल्मीकि, रमाकांत तिवारी, दीनदयाल सोनी, रज्जन बाबू रैकवार, दीपेंद्र कुमार, सिकंदर खां, चंद्रविनोद मिश्रा, नरेंद्र राठौर, गोहर खान, विनीत कुमार वाल्मीकि, आदि उपस्थित रहे।
मुहल्लों की नालियों को किया जा रहा अनदेखा
बैठक में वार्ड नंबर 17 की पार्षद तबस्सुम ने बताया कि पालिका मुख्य मार्गों पर लाखों रुपए खर्च कर रही है, जबकि जिन मुहल्लों में नालियों की जरूरत है, उनको अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने वार्ड में छोटे- छोटे कार्य जैसे नाली, टूटी पुलिया तथा क्रॉस नाली व सड़क के बीच में गर्डर लगाए जाने की मांग रखी। इस पर पालिका अध्यक्ष ने अवर अभियंता को निर्देश दिए कि छोटे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए।
पार्षद ने की गाली-गलौज, बाद में मांगी माफी
बैठक के दौरान वार्ड नंबर 10 के पार्षद मुस्तफा खां ने एक पार्षद पर ठेकेदारी करने और घटिया निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया। इस पर उक्त पार्षद भड़क गए और बोर्ड बैठक में महिला पार्षदों की मौजूदगी में गाली- गलौज करने लगे व मारपीट पर आमदा हो गए। इससे स्थिति बिगड़ गई। लोगों की भीड़ लग गई। यह देख नपा अध्यक्ष ने बीच- बचाव किया और उक्त पार्षद को सभागार कक्ष से बाहर ले गए।
पार्षद द्वारा बोर्ड बैठक में गाली-गलौज किए जाने की घटना पर अन्य पार्षदों ने विरोध जताया व कड़ी निंदा की। पार्षदों के विरोध को देखते हुए उक्त पार्षद ने सभी के सामने माफी मांगी, जिसके बाद मामले को शांत कर दिया गया। बता दें कि पार्षदों द्वारा बोर्ड बैठक में गाली-गलौज करने की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी ऐसी निंदनीय घटनाएं हो चुकी हैं।