{"_id":"67c4ab0c00d7f323cf05d8e5","slug":"a-dj-playing-in-a-wedding-procession-hit-a-young-man-and-he-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-130698-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बरात में बज रहे डीजे की गाड़ी ने युवक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बरात में बज रहे डीजे की गाड़ी ने युवक को मारी टक्कर, मौत
Mon, 03 Mar 2025 12:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद डीजे गाड़ी के कर्मचारी मौके से भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बरात में बज रहे डीजे की गाड़ी ने किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी लाल सिंह उर्फ लालू (28) पुत्र भग्गू उर्फ भागीरथ शनिवार की रात को गांव में आयी बरात में काम करने गया था। बरात में डीजे बज रहा था और बराती नाच रहे थे। लाल सिंह एक किनारे खड़ा था। इसी दौरान डीजे गाड़ी के चालक ने अचानक गाड़ी को चालू कर आगे बढ़ा दिया। इस दौरान किनारे खड़े लाल सिंह को टक्कर मार देते हुए गाड़ी आगे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। मौके से गाड़ी के कर्मचारी भाग गए। टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए लाल सिंह को आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कराई जा रही है।