{"_id":"6a7e1dbe3756d3edc80c5117","slug":"a-district-level-panch-sammelan-was-held-to-sensitize-three-tier-panchayati-raj-institutions-regarding-the-vb-g-ramji-initiative-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-161296-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वीबी जी रामजी पर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को संवेदनशील बनाने के लिए हुआ जिला स्तरीय पंच सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वीबी जी रामजी पर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को संवेदनशील बनाने के लिए हुआ जिला स्तरीय पंच सम्मेलन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम-2025 पर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को संवेदनशील बनाने के लिए बृहस्पतिवार को कल्याण सिंह सभागार में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें गांव के विकास के लिए किए जा रहे कार्याें के बारे में बताया। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने एक सितंबर को जिले में 101 खेल मैदान का कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखने की बात कही।
कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण अधिकारी कमल किशोर ने 73वें संशोधन के बारे में ग्राम प्रधानों एवं प्रतिभागियों को जानकारी दी। इसके बाद कैच द रैन, जल संरक्षण के संबंध में लघु सिचाई विभाग के सहायक अभियंता पवन कुमार ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सॉक पिट, जलाशाय, चैक डैम बनाए जाने के साथ जल संरक्षण के बारे में बताया। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने कार्य योजना को पोर्टल पर अपलोड कर धनराशि के अनुसार प्राक्कलन बनाकर खेल मैदान के प्रस्ताव वीबी-जी राम जी, ग्राम पंचायत निधि से कन्वरजेंस कराए जाने के बारे में बताया।
अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उमेश चंद्र झा ने वीबी-जी राम जी में 318 प्रकार के कार्य कराए जाने, 60 दिनों तक कृषि मौसम में कार्य निलंबन रखने के साथ साथ इस योजना के बारे में अन्य जानकारी दी। उपायुक्त श्रम-रोजगार रमेश कुमार यादव ने वीबी-जीराम जी और मनरेगा के अंतर को बताया। सदर विद्यायक रामरतन कुशवाहा ने वीबी जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण अवस्थापना के कार्य कराए जाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम प्रधान को ग्राम पंचायत के विकास कार्य में धनराशि की आवश्यकता हो तो वह प्रस्ताव उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि एक सितंबर से 101 खेल मैदान वीबी जी राम जी एवं ग्राम निधि के कन्वर्जेंस से शुरू कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में ग्राम प्रधानों द्वारा अब तक 90 खेल मैदान बनाए जाने के लिए प्रस्ताव दिए हैं। शेष ग्राम पंचायतें को प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने की बात कही। डीएम ने यह भी कहा कि जहां भूमि कब्जे संबंधित मामले प्रकाश में आए हैं, उनका निपटारा प्राथमिकता पर किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, सभी ब्लाॅक प्रमुख, ग्राम प्रधान, सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक सहित सभी एपीओ शामिल रहे।